Rahu Shani Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह का अपना-अपना महत्व होता है। इसके साथ ही एक अवधि के बाद हर ग्रह की स्थिति में परिवर्तन होता है। जिसका शुभ या फिर अशुभ प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही शनि को क्रूर, तो राहु पापी ग्रहों में से एक माना जाता है। ऐसे में जब राहु और शनि की युति होती है, तो कई राशियों की परेशानियां बढ़ती है। फिलहाल शनि 17 अक्टूबर तक शतभिषा नक्षत्र में हैं। ऐसे में राहु और शनि का अशुभ संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा। इस युति के प्रभाव में आने वाली राशियों को 17 अक्टूबर तक सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को रहना होगा संभलकर।
राहु-शनि की युति से ये राशियां रहें संभलकर
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक शनि के नकारात्मक प्रभाव अधिक पड़ सकता है। इसके साथ ही राहु के संयोग से इन राशि के जातकों की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो 17 अक्टूबर तक सावधान रहें, क्योंकि नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। इसके साथ ही मानसिक तनाव भी परेशान कर सकता है।
कुंभ राशि
शनि और राहु की युति के कारण कुंभ राशि के जातकों को अक्टूबर तक का समय बेहद कठिन हो सकता है। उन्हें अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश करने से बचना चाहिए, क्योंकि आर्थिक हानि हो सकती है। इसके अलावा परिवार को भी अप्रत्याशित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से भी मतभेद हो सकता है।
कन्या
शतभिषा नक्षत्र में शनि-राहु की युति के कारण कन्या राशि वालों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि पर शनि की विशेष नजर है। ऐसे में खर्चों में वृद्धि हो सकती है और कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। कठिन परिस्थितियों के दौरान वे खुद को परेशानी में पा सकते हैं और मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।