Shani Rahu Yuti 2025 : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर करके अशुभ योग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि  मार्च में शनिदेव गुरु की राशि में मीन में गोचर करेंगे और राहु के साथ अशुभ युति बनाएंगे। 30 साल बाद शनि और राहु की युति से मीन राशि में पिशाच योग बनेगा। जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए पिशाच योग का बनना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से आठवें भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको कोई बीमारी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश करने से बचना चाहिए। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। वहीं प्रेम संबंधों में सावधानी से चलना अच्छा है। वरना रिश्ता टूटने का डर है। किसी भी वाहन को चलाते समय सावधान रहें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

पिशाच योग का बनना कर्क राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको निवेश से बचना चाहिए। वर्ना पैसा डूब सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर नई समस्या हो सकती है। वहीं इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक यात्राओं से बचें। साथ ही इस समय आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। साथ ही इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए पिशाच योग का बनना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पैरों और घुटनों से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इस समय अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। साथ ही इस दौरान  वहीं इस समय खान- पान का परहेज करें। साथ ही किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025