Kendra Tirkon Rajyog: साल 2024 में ग्रह भ्रमण करके कई शुभ और राजयोग का निर्माण करेंगे। जिसमें कर्मफल दाता शनि देव का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि शनि देव साल 2024 में शनि देव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में भ्रमण करेंगे। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही इन राशियोंं पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही शनि देव की कृपा से आपके सभी काम बनेंगे। वहीं इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलने से आपके लिए लाभ और उन्नति के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही उत्तम रहने वाली है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही करियर में भी आपको एक के बाद एक सफलता मिलेगी। आपका स्वभाव इस दौरान काफी धार्मिक रहेगा। वहीं इस समय आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा तामलेल खाएगा। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। आप लोग मकान और फ्लैट खरीद सकते हैं। वहीं भाग्य का साथ मिलने से आपके लिए उन्नति के द्वार खुलेंगे। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी, मेडिकल और दवाइयों से जुड़ा व्यापार करत हैं, उन लोगों के लिए यह समय शानदार साबित होगा। वहीं नौकरी पेशा लोगों को मार्च के बाद पदोन्नति के योग बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024