Shani Shukra Budh Trigrahi Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके त्रिग्रही और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव ने 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है। वहीं 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य देव कुंभ में प्रवेश करेंगे। तो वहीं 7 मार्च को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह कुंभ में गोचर करेंगे। इसलिए कुंभ में शनि, शुक्र और सूर्य का त्रिग्रही योग बनेगा। यह योग 30 साल बाद कुंभ में बन रहा है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं आपको इस युति के शुभ प्रभाव से करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आपके लिए सफलता के नए योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

त्रिग्रही योग मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपका बैंक बैलेंस बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप मीठा बोलकर अपना काम दूसरों से निकलवा लेंगे। आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही आपको फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं आपकी सभी इच्‍छाओं की पूर्ति होगी और आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप अच्छे निर्णय ले पाएंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित होगा। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। जिससे इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं करियर और कारोबार के मामले में शानदार परिणाम प्राप्‍त होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। साथ ही अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको पदोन्नति मिल सकती है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024