Shani Transit In Makar 2022: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव ने जुलाई में मकर राशि में गोचर किया था और वो 17 जनवरी 2022 तक मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। मकर राशि शनि देव की स्वराशि मानी जाती है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में….
वृषभ राशि: शनि ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करते ही आप लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। क्योंकि शनि ग्रह के आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव में प्रवेश किया है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। जो काफी दिनों से काम अटके हुए थे वो बनेंगे। इस समय आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में निवेश कर सकते हैं। जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के मुताबिक शनि ग्रह और शुक्र देव में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
मकर राशि: शनि देव का गोचर आप लोगों को विशेष शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में ही गोचर किया है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इस समय आपको पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वहीं कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। इस समय आप लोग एक लाजवर्त रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
कर्क राशि: शनि देव के मकर राशि में गोचर से आप लोगों को व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से सातवें स्थान में गोचर किया है। जिसे जीवनसाथी और पार्टनरशिप का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही लाइफ पार्टनर के माध्यम से अच्छा धनलाभ हो सकता है। पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वहीं इस समय आप पार्टनरशिप का व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। जिसमें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं आप लोग इस दौरान एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।
