Shash Rajyog: कर्मफलदाता, न्यायकर्ता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि साल 2023 मे शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में प्रवेश किया था और इस राशि में साल 2025 तक रहने वाले हैं। अपनी मूल त्रिकोण राशि में आने से शनि शश नामक राजयोग का भी निर्माण किया था। इस योग को पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों के में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कई राशियों की लॉटरी लग सकती है। जानें किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि कुंडली में जब शश राजयोग बनाता है जब ये लग्न या चंद्रमा से पहला, चौथा, सातवां या फिर दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थिति हो।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि के चौथे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही मई माह से इस राशि के जातकों को अपार धन संपदा की प्राप्ति होगी। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। इसके साथ ही तरक्की के भी आसार नजर आ रहे हैं। करियर में अच्छा समय शुरू हो सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में भी अपना एक वर्चस्व स्थापित करें। इसके साथ ही शनि के दुष्प्रभाव इस राशि के जातकों के जीवन पर कम पड़ेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए शश राजयोग खुशियां ही खुशियां लाएगा। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। विदेश में उच्च शिक्षा पाने की लालसा रखे हुए छात्रों को भी सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही संतान की प्राप्ति हो सकती है। वाहन, संपत्ति या फिर घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में भी अपार सफलता के योग बन रहे हैं। सेहत में भी धीरे-धीरे सुधार नजर आएगा।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शश राजयोग सोने पे सुहागा की तरह काम करेगा। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इससे हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगगी। विदेश में उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों से सराहना मिलेगी। बिजनेस में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।