Shani Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर अवश्य असर देखने को मिलता है। बता दें कि शनि एक राशि में ढाई साल, तो एक नक्षत्र में करीब एक साल रहते हैं। ऐसे में एक नक्षत्र में दोबारा आने में करीब 27 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि शनि इस समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। वहीं अप्रैल माह के अंत में नक्षत्र परिवर्तन करके उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे। अपने ही नक्षत्र में शनि के आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है…
दंडनायक शनि 28 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर अपने ही नक्षत्र यानी उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। 27 नक्षत्रों में से 26 वां नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद को माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि और राशि मीन है। इसके साथ ही शनि मीन राशि में ही विराजमान है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के दसवें भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं दूर हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। किसी प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बेवजह खर्च से अब निजात मिल सकती है। करियर में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद में जाना लकी साबित हो सकता है। शनि इस राशि के तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। इस राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिली है। इसके साथ ही शनि के अपने ही नक्षत्र में जाने से आपको काफी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपके दैनिक जीवन में चली आ रही परेशानियां धीमे-धीमे समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। पेशेवर जीवन में भी आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हैं। मार्केटिंग और नेटवर्किंग से जुड़े जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। आप अपनी वामी के बल पर कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप संपत्ति बढ़ाने के साथ उसका प्रबंधन करने में अधिक ध्यान दे सकते हैं। आपकी क्षमताओं में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का अपने ही नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि दूसरे भाव में विराजमान है। इस राशि में साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से करियर में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी होने वाली है। इसके साथ ही पैसों की भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। विदेशों से भी पैसा कमाने के अवसर मिल सकते हैं। जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। इसके साथ ही धन से जुड़ी योजनाएं बनाने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।
कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।