Surya Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनिदेव का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते है और इसका असर भी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शनि आज यानी 27 दिसंबर को रात 10 बजकर 42 मिनट में वह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रवेश कर जाएंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 25 वां नक्षत्र है और इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति है। शनि के गुरु के नक्षत्र में जाने से इन नए साल 2025 में इन 5 राशियों को बंपर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों की नौकरी में पकड़ मजबूत हो सकती है। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं। जिन जातकों का खुद का व्यापार है, तो उन्हें खूब मुनाफा हो सकता है। आपकी लंबे समय से रुकू हुई की इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का गुरु के नक्षत्र में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी आपको लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई नीतियों या योजनाएं कारगर साबित हो सकती है। अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। पार्टनर से अपने ल की बात करने में सफल हो सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के आठवें और नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नए साल में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। इसके साथ ही नौकरी में कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपके काम की सराहना भी की जाएगी और मान-सम्मान की भी वृद्धि भी हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। ऑनसाइट बिजनेस में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इससे आपको काफी मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि का गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में जाने से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। उनकी प्रगति देखकर आप खुश हो सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे है। गुरु की कृपा से मान-सम्मान की वृद्धि भी हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

शनिदेव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के लग्न भाव में रहने वाले हैं। इसके मार्च माह में दूसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में नया साल 2025 इस राशि के जातकों के लिए काफी लकी साबित हो सकती है। परिवार या फिर जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद अब समाप्त हो सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आत्ममंथन करेंगे, जिससे आप स्वयं पर काफी बदलाव कर सकते हैं।

साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।