Saturn Planet Set In Meen: न्यायाधीश शनि नवग्रह में से सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माने जाते हैं, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में दोबारा उसी राशि में आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। वहीं, 28 फरवरी को कुंभ अस्त हो जाएंगे। इसके साथ ही 6 अप्रैल तक अस्त रहेंगे और फिर उदित हो जाएंगे। इसी बीच शनि राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के अस्त होने से कई राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

शनि का कुंभ राशि में अस्त होना इस राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में शनि अस्त होंगे। ऐसे में करियर में थोड़ी सी परेशानियां खड़ी हो सकती है। आपके काम , सफलता के साथ-,साथ मान-सम्मान में कमी हो सकती है। इसके साथ ही  जीवन में किसी न किसी कारण परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति पर भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, जिसके कारण पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की कोशिश करें। निजी जीवन में भी किसी कारण थोड़ी सी परेशानियां आ सकती है। इसलिए अपनी बात को खुलकर कहें, जिससे रिश्ते में खटास उत्पन्न न हो।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि में शनि चौथे भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।  इसके साथ ही घर-परिवार में किसी बात को लेकर अनबन बनी रह सकती है। गर्भवती महिलाओं के लिए ये अवधि काफी कष्टकारी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को काम में अधिक दबाव महसूस करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको नौकरी बदलने की जरूरत पड़ सकती है। व्यापार में भी ज्यादा मुनाफा न मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों को बिजनेस से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मां के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे आप काफी परेशान रह सकते हैं। अशुभ प्रभावों से बचने के लिए नीलम रत्न पहने या फिर शनिदेव की पूजा करें। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में शनि दूसरे भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको लाभ या फिर उद्देश्य पूरे नहीं होंगे। ऐसे में आप काफी चिंतित नजर आ सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको कई गुना अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके बाद ही सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। लव लाइफ में भी थोड़ी मुश्किलें आ सकती है।

धन के दाता शुक्र उदित होते ही पंच महापुरुष राजयोग में से एक मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। शुक्र के इस राजयोग का निर्माण करने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।