Saturn Planet Set In Kumbh: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि को कर्म के अनुसार फल देने वाला ग्रह और देवता माना जाता है। शनि जातक को अपने धर्म के मार्ग में चलाने के लिए प्रशस्त करते हैं। ऐसे में शनिदेव की कृपा से रंक भी राजा बन जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। इसके सात रही शनि समय-समय पर स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। ऐसे ही शनि होली से पहले यानी 28 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के ग्यारहवें भाव में शनि अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के द्वारा उन्हें खूब सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपके उद्देश्य पूरे होंगे। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और बचत भी कर लेंगे। लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के आठवें भाव में शनि अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। अप्रत्याशित धन लाभ के साथ पैतृक संपत्ति मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखेंगे। व्यापार में हो सकता है कि आपके मनमुताबिक लाभ न मिले, लेकिन आपके द्वारा बनाई गई रणनीति के द्वारा आप भविष्य में काफी लाभ कमा सकते हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में शनि तीसरे भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में शनि का अस्त होना इस राशि के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों का भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनका पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। इससे आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। इसके अलावा आपके काम को देखकर बोनस और इंसेंटिव मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। लंबी दूरी की यात्राएं करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है और धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।
धन के दाता शुक्र उदित होते ही पंच महापुरुष राजयोग में से एक मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। शुक्र के इस राजयोग का निर्माण करने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।