Shani Uday 2025: कर्मफल दाता शनि को नवग्रह में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में 30 साल का वक्त लग जाता है। इसके साथ ही समय-समय पर स्थिति पर भी बदलाव होता रहता है। शनि इस समय कुंभ राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। इसके साथ ही 29 मार्च को वह राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद 6 अप्रैल को वह मीन राशि में उदित होंगे। शनि के मीन राशि में उदित होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के उदित होने से किन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत…
न्यायाधीश शनि 6 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर मीन राशि में उदित हो जाएंगे।
तुला राशि(Tula Zodiac)
इस राशि में शनिदेव छठे भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातक बलिष्ठ और शक्तिशाली होंगे। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। इस राशि के जातक हर क्षेत्र में कामयाब होंगे। इसके साथ ही यश, संपत्ति की प्राप्ति होगी। आप जिस काम में लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
शनि नौवें और दसवें भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लंबे समय से धन से जुड़ी जो समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो अब उससे निजात मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपके अच्छे तालमेल बनेंगे। इसके साथ ही आपके काम की सराहना होगी। व्यापार में भी चली आ रही परेशानियां समाप्त होगी और आपको मन-मुताबिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो फिजूलखर्ची पर अब लगाम लगेगी और पैसों की बचत करने में भी कामयाब होंगे।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शनि सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी होकर नवम भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपना करियर बनाने का अच्छा समय मिल सकता है। आप इस मौके को हाथ से बिल्कुल भी न जाने दें। आपके द्वारा काम में की जा रही सफलता का फल शनि दे सकते हैं। बेकार के खर्चों से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। कंटक शनि की पनौती समाप्त होने से जीवन में खुशियों की दस्तक होगी।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का उदित होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि की कुंडली में शनि महाराज तीसरे और चौथे भाव के स्वामी हैं और वह पंचम भाव में उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा किसी भी काम में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी और उनकी तरक्की देखकर आप खुश होंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगा और धन संचय करने में सफल होंगे। मनपसंद व्यक्ति से आपका विवाह हो सकता है। आपके रिश्ते में सच्चाई नजर आएगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का उदित होना लाभकारी हो सकता है। शनि के मीन राशि में प्रवेश करके ही ये राशि साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएगी। ऐसे में शनि के उदित होते ही इस राशि के जातकों के हर एक काम में धीरे-धीरे सफलता हासिल होने लगेगी। छोटी-छोटी कुछ यात्राएं कर सकते हैं। विदेश यात्रा के भी काफी अधिक योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ आपका समय अच्छा बीत सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां रहने वाली है। आप अपनी बुद्धिमानी और चतुराई से कई कामों में सफलता पा सकते हैं। व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है।
मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।