Shani Vakri 2022:  वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। साथ ही ग्रह समय- समय पर वक्री भी होते रहते हैं, जिसका सीधा असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता  है। आपको बता दें कि शनि ग्रह ने जुलाई में मकर राशि में गोचर किया है वो भी वक्री अवस्था में और वह 23 अक्टूबर तक मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: शनि देव का मकर राशि में वक्री होना आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता दिला सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव में वक्री हुए हैं, जिसे कारोबार और नौकरी का स्थान माना गया है।। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आने की संभावना है या फिर अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही कारोबार में आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। आप कार्यस्थल पर टारगेट पाने में सफल रहेंगे। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं।

मीन राशि: शनि ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करते ही आप लोगों के अटके हुए काम बनेंगे। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह 11वें भाव में वक्री हुए हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से भी आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपके नए व्यवसाय संबंध बन सकते हैं। वहीं आप कारोबार में नई डील फाइनल करने से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस सयम व्यापार में मुनाफा अच्छा होने के आसार हैं। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर शनि ग्रह और गुरु बृहस्पति से संबंधित है तो आपको इस समय आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

धनु राशि: शनि ग्रह के वक्री होने से आप लोगों का भाग्योदय और तरक्की के योग बनेंगे। क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में वक्री हुए हैं। जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। साथ ही आपको इस दौरान उधार दिया हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। कारोबार में अच्छा धनलाभ होने के आसार हैं। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

वहीं यह समय वाहन और जमीन, जायदाद के खरीद- बेच के लिए अनुकूल है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। साथ ही आप लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए जब 23 अक्टूबर को शनि देव मार्गी होंगे तब आपको विशेष लाभ होगा।