ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि ग्रहों के न्यायाधीश शनि देव 5 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री मतलब किसी भी ग्रह का उल्टी चाल से चलना है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
वृष राशि: आपकी गोचर कुंडली से शनि देव दशम स्थान में वक्री होने जा रहे हैं, जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है।। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन और अप्रेजल लग सकता है। बिजनेस में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी वाहवाही हो सकती है। बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि देव का वक्री होना आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।
मकर राशि: शनि देव के वक्री होते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपके दूसरे स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे जिसको धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको इस दौरान अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय लाभकारी रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। इस समय आप किसी प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। अगर आपका व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है। मकर राशि पर खुद शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आप एक लाजवर्त धारण कर सकते हैं।
मेष राशि: आप लोगों की राशि से शनि देव 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। कारोबार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं आप व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में मुनाफा अच्छा होगा। वहीं अगर आपका बिजनेस या करियर गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको यह समय लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपको विदेश से भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो निवेश कर सकते हैं। समय अनुकूल है। आप लोग एक पुखराज धारण कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।