वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि ग्रहों के न्यायाधीश शनि ग्रह 5 जून को अपनी स्वराशि कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री मतलब किसी भी ग्रह का उल्टी चाल से चलना है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मेष राशि: आप लोगों के 5 जून से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यापार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं आप कारोबार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में मुनाफा अच्छा होगा। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर शनि और मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको यह समय शानदार रहने वाला है। इस समय आपको विदेश से भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो निवेश कर सकते हैं। समय अनुकूल है। आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।
वृष राशि: आपकी राशि से शनि ग्रह दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं, जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है।। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपकी पदोन्नती हो सकती है। कारोबार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती है। बॉस और वरिष्ठजन आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि देव का वक्री होना आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
मकर राशि: आपकी राशि से शनि देव दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए है। साथ ही आपको इस दौरान अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय लाभकारी रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। इस समय आप किसी प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वही अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। अगर आपका कारोबार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको इस दौरान विशेष धनलाभ हो सकता है। मकर राशि पर खुद शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को यह समय लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आप एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं।