Saturn Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि गोचर करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कलयुग के दंडाधिकारी दाता शनि देव29 अप्रैल को अपनी प्रियर राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लगता है। इसलिए शनि कुंभ राशि में लगभग 30 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन ये गोचर 3 राशि वालों के लिए विशेष शुभ साबित हो सकता है। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।
मेष राशि: आपकी राशि से शनि का गोचर 11वें भाव में होगा, जिसे इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नई व्यापारिक साझेदारी हो सकती है, जो आपको भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी इमेज अच्छी रहेगी। बॉस का हर काम में सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों के लिए यह गोचर शुभफल दायी रह सकता है। जो लोग मंगल ग्रह से संबंधित व्यापार कर रहे हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि: आपके लिए शनि देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान शनि आपके दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे कर्म और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट हो सकता है। वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव की शुक्र देव से मित्रता का भाव है। इसलिए इस दौरान आपके कई सपने पूरे होंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना भी पूरा हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बनेंगे। जो लोग फिल्म और मीडिया लाइन से जुडे हुए हैं, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- मायावी ग्रह मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ
धनु राशि: आपकी राशि से शनि देव तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे पराक्रम का स्थान कहते हैं। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। साथ ही शनि के कुंभ राशि में राशि परिवर्तन करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही शनि देव जाते- जाते आपको मालामाल कर सकते हैं। आपको नई नौकरी मिल सकती है या आप पहले से जॉब में हैं तो आपका प्रमोशन मिल सकता है। कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप शनि से संबंधित व्यापार (लोहा, ऑयल, शराब,) करते हैं या करना चाह रहे हैं तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही आपके अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे। (यह भी पढ़ें)- Astrology: 2 शत्रु ग्रह शनि और मंगल की बन रही युति, इन 3 राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें