Shani Enter Shatabhisha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि 3 अक्तूबर को राहु के नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र पर राहु देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार राहु और शनि देव में मित्रता का भाव है। ऐसे में राहु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगोंं के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आपको नए और बेहतरीन प्रॉजेक्‍ट प्राप्‍त होंगे और यह वक्‍त आपके जीवन में सकारात्‍मकता को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। नौकरी में काम के अच्छे अवसर आएंगे और आपको अचानक से रुका पैसा मिल सकता है। साथ ही आपके निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश नाम का राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय र्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आप धन की बचत कर पाएंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ होगा। आपके जीवन में प्रगति के नए रास्‍ते खुलेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी और कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी और आपको अचानक से रुका पैसा मिलने से कई योजनाएं पूर्ण होंगी। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। वहीं आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024