वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह अपनी चाल में बदलाव करके अन्य ग्रहों के नजदीक भ्रमण करते हैं। आपको बता दें कि 6 जुलाई को ग्रहों के सेनापति मंगल और कर्मफल दाता शनि देव एक दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर स्थित हो चुके हैं। मान्यता है जब मंगल मेष राशि में तो वहीं शनि कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं तो ऐसी स्तिथि को सेसटाइल कहा जाता है। ऐसे में सेसटाइल स्थिति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)’
आप लोगों के लिए मंगल और शनि की सेसटाइल स्थिति लाभदायक साबित हो सकती है। इस समय आप नए रिश्ते भी बनाएंगे। करियर में नई नौकरी के अवसर मिलेंगे जो आपको संतुष्टि देंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत शुभ है। वहीं आप इस समय धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आप कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपके आत्मविश्वास और साहस- पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
मंगल और शनि की सेसटाइल स्थिति वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही । इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ने वाला है। करियर में सकारात्मकता आएगी। आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार में आपको लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा होगा। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे वहीं इस समय व्यापारियों की कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और शनि की सेसटाइल स्थिति फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं इस समय में आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग भी मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर खुलेंगे। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं जो शुभ रहेंगी। साथ ही इस समय आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे।