Shani Mangal Yuti: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। मंगल को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन करने पर करियर में तरक्की, मान-सम्मान में वृद्धि के साथ पद-प्रतिष्ठा की बात होती है। बता दें कि 15 मार्च 2024 की शाम 05 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में कुंभ राशि में शनि और मंगल की युति हो रही है। इन दोनों ग्रहों की युति से कई राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। बता दें कि शनि और मंगल की युति करीब 30 साल बाद हो रही है, क्योंकि शनि को एक राशि में दोबारा आने में 30 साल का वक्त लगता है। आइए जानते हैं शनि और मंगल की युति से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि में मंगल और शनि की युति ग्यारहवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भविष्य में काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय का लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। सैलरी बढ़ने की उम्मीद नजर आ रही है। इसके साथ ही अप्रत्याशित रूप से धन लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापार में मिलते-जुलते परिणाम देखने को मिलने सकते हैं। इसके साथ ही ज्यादा मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा बनाई गई नीतियों का असर इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में मंगल और शनि की युति तीसरे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं, तो इस अवधि में कई अवसर मिल सकते हैं। विदेश में शिक्षा पाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही प्यार और शादी में भी लाभ मिलने वाला है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। संतान के विकास में भी लाभ मिलेगा। व्यापार की बात करें, तो आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। आपको इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में व्यापार में किया गया निवेश आपको जरूर आने वाले समय में कई गुना अधिक लाभ देकर जाने वाला है। विदेश में रहने वालों को भी खूब लाभ मिलने वाला है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये युति अनुकूल साबित हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। करियर में आप भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। हर कार्यों में सफलता मिलने के साथ उच्च पद प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही करियर में तेजी देखने को मिल सकती है। पदोन्नति के विशेष लाभ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने के भी अवसर मिल सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में अपने प्रतिद्वंदियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने में सक्षम होंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।