Saturn Planet Margi 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव सबसे धीमी गति से संचरण करते हैं। इसलिए शनि एक राशि में लगभग ढाई साल बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं। साथ ही वह 15 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब शनि देव अब सीधी चाल से संचरण करेंगे। ऐसे में शनि देव की सीधी चाल से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आक्समिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव की मार्गी चाल लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आर्थिक मोर्चे पर भी यह गोचर आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रभाव और पद का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस समय आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का मार्गी होना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर मार्गी होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको बता दें कि शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो करें, सोचें नहीं, समय अनुकूल है। निवेश के लिहाज से भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी होने जा रहा हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही निवेश के लिहाज से भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। पद, प्रतिष्ठा के साथ ही आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी के लिए समय अनुकूल है। साथ ही अगर आपका बिजनेस एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग बन रहे हैं।