Shani Margi 2024: शनि को नवग्रह में सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि यह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसी के कारण इसे न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि इकलौता ऐसा ग्रह है, जो सबसे धीमी गति से चलते है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि में लंबे समय तक रहता है। इसके साथ ही शनि एक निश्चित अवधि के बाद स्थिति में बदलाव भी करते हैं। बता दें कि शनि नवंबर मार्गी में सीधी चाल चलना आरंभ किया है। शनि के मार्गी होने से इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि की मार्गी होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि कर्म भाव में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के द्वारा की गई मेहनत का फल अवश्य मिल सकता है। नौकरी में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। कोई नया बिजनेस आरंभ करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही तेजी से बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में शनि तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल अब मिल सकता है। व्यापार की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ अच्छा संबंध स्थापित होगा। इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपके उद्देश्य पूरे होने के साथ-साथ धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन की बचत करने से भी लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
कुंभ राशि में शनि नौवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इसमें सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि के साथ तरक्की हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भाग्य का पूरा साथ मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। आप पार्टनर से दिल खोलकर बात कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
दिसंबर माह में शनि सूर्य के साथ केंद्र दृष्टि बनाने वाले हैं, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। जानें इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।