Shani Dev Vakri 2025: हिन्दू ज्योतिष अनुसार शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 30 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। क्योंकि शनि देव सबसे धीमी चाल से गति करते हैं। आपको बता दें कि 29 मार्च को शनि देव ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है और वह अब जुलाई में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में शनि देव के वक्री होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस समय धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपकी रूचि इस समय धर्म- कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। साथ ही  साथ ही मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का उल्टी चाल चलना कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि ग्रह का उल्टी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म स्थान पर वक्री चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। साथ ही  विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी से लाभ के योग बन रहे हैं और पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025