Shani Dev Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय, कर्म का कारक माना जाता है। इसलिए ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्यायाधीश माना गया है। वहीं शनि देव लगभग ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राश में प्रवेश करते हैं और इसी बीच वह वक्री और मार्गी होते हैं। आपको बता दें कि जुलाई में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में शनि देव के वक्री होने का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर सीधेतौर पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से किस्मत और धर्म भाव पर उल्टी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं इस दौरान आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपकी रूचि इस समय धर्म- कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। वहीं विदेश या दूरस्थ संपर्कों से लाभ मिलने की भी संभावना है, विशेषकर यदि आप एजुकेशन, कानून, या काउंसलिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल चलना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। इसलिए इस आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आय के नए स्रोत बनेंगे, मानसिक दृढ़ता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है और साझेदारी में लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का वक्री होना कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उल्टी हैं। इसलिए इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस दौरान आर्थिक दृष्टि से संयुक्त निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, खासकर यदि वह जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर किया गया हो। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।