Shani Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता शनि देव ढ़ाई साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं लेकिन शनि देव नक्षत्र जल्दी से जल्दी बदलते हैं। आपको बता दें कि 12 घंटे बाद शनि देव पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि ( Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को और व्यापारियों के कम मेहनत में अधिक लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश में हैं उनको इस अवधि में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस अवधि में पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्राएं कर सकते हैं। साथ ही धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि अधिक रहने वाली है। वहीं व्यापारियों को इस दौरान कोई बड़ी डील भी मिल सकती है जिसके मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगी। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण रहे हैं। साथ ही उन्होंने शश राजयोग बनाया है। इसलिए इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आपका मनोबल बढ़ेगा जिससे आप कई काम आसानी से पूरे करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप कोई साझेदारी में कार्य करना चाहते हैं तो आप नया काम शुरु कर सकते हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।