8 जनवरी की सुबह शनि ग्रह गोचर करते हुए धनु राशि के मूल नक्षत्र में प्रवेश किया है। इसी के साथ शनिदेव का उदय हुआ है। शनि देव के इस गोचर का लाभ कई राशियों को मिल सकता है।

मेष- इस राशि के लोगों का कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बन रहा है। इसी के साथ आर्थिक और सामाजिक लाभ की संभावना बन रही है। धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव बढ़ सकता है। प्रमोशन की संभावना बन रही है।

वृषभ- नौकरी और बिजनेस में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आ रही परेशानियों को शांति से सुलझाना होगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।

मिथुन- इस राशि के लोगों का भाग्य पूर्ण रुप से साथ देगा। पार्टनरशिप में नए व्यापार की शुरुआत के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी सामान्य रह सकता है।

कर्क- पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। कई कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मामा के परिवार की तरफ से इज्जत मिलने की संभावना है। मुश्किल कामों में सफलता मिल सकती है।

सिंह- आर्थिक क्षेत्रों में हो रही परेशानियों को शांति से सुलझा पाएंगे। संतान को विदेश भेज सकते हैं। अनेको स्रोतों से धन लाभ हो सकता है।

कन्या- सामाजिक कामों में योगदान बढ़ सकता है। मां का स्वास्थ्य सुधरेगा। इसी के साथ आर्थिक मजबूती आएगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रह सकता है।

तुला- यात्रा करने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ने की संभावना बन रही है। भाई-बंधुओं से सहयोग प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- इस समय प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बन रहे हैं। धन बचा भी सकते हैं। आर्थिक और सामाजिक दोनों ही पक्ष मजबूत हैं।

धनु- कठिन परिश्रम के साथ सफलता के योग भी बनते हुए नजर आ रहे हैं। ऑफिस में काम को लेकर दबाव महसूस कर सकते हैं। समय उत्तम है और भाई-बहन से जुड़े कामों को लेकर भागदौड़ रह सकती है।

मकर- लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रुओं की हार होगी और ऋण भी उतार सकते हैं। किसी बड़े काम पर धन खर्च हो सकता है। सोच समझकर ही पैसा खर्च करें।

कुंभ- नई जगहों से आमदनी हो सकती है। इसी के कारण बिजनेस में वृद्धि हो सकती है। पुराना रुका हुआ काम या धन भी मिल सकता है।

मीन- बिजनेस बढ़ सकता है। नए बिजनेस या प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में शुभ समय के संकेत बन रहे हैं।