Navpancham Rajyog 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2206 में कई मित्र ग्रह मिलकर राजयोग और शुभ योग का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसमें कर्मफल दाता शनि देव और धन के दाता शुक्र ग्रह का नाम शामिल है। आपको बता दें कि साल 2026 में शनि देव और शुक्र ग्रह का नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है। यह राजयोग मीन राशि में बनेगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस दौरान आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mihtun Zodiac)
आप लोगों को नवपंचम राजयोग करियर और कारोबार के लिराज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको संपत्ति और वाहन का सुख मिल सकता है. व्यापार करने वालों को तगड़ा फायदा होगा. किसी बड़ी डील के होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
नवपंचम राजयोग वृष राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के आय भाव पर पर विराजमान रहेंगे। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। वही जो लोग फिल्म लाइन, कला, मीडिया, संगीत, लग्जरी आयटम का काम- कारोबार करते हैं, तो यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान व्यापार करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही इस दौरान आपको अपार धनलाभ होगा और आप सेविंग भी कर सकेंगे। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में आप निवेश कर सकते हैं, भविष्य में लाभ के योग हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और शुक्र का नवपंचम राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको करियर में अचानक से सफलता मिल सकती है। वहीं आपको नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आप सेविंग भी कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है।
