Shani Shukra Ardhakedra Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मित्र ग्रह शनि और शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है। जहां शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, तो शुक्र करीब 26 दिन में ही राशि परिवर्तन कर लेते हैं। ऐसे में कई बार इन ग्रहों की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होने के साथ-साथ दृष्टि या फिर राजयोगों का निर्माण होता रहता है। बता दें कि इस समय शुक्र मकर राशि में हैं, तो शनि कुंभ राशि में विराजमान है। ऐसे में दोनों एक दूसरे के साथ अर्धकेंद्र दृष्टि योग बना रहे हैं। आइए जानते हैं शुक्र-शनि के द्वारा बना अर्धकेंद्र दृष्टि योग किन राशियों के लिए है लाभकारी…
वैदिक पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर को शुक्र और शनि शाम 7 बजकर 7 मिनट पर 45 डिग्री अंश पर रहेंगे, जिससे अर्धकेंद्र दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है। इसे काफी शुभ माना जाता है।
कन्या राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग काफी फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से आप जिस कार्य में खूब मेहनत कर रहे थे, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। निवेश और सट्टेबाजी के द्वारा खूब धन लाभ कमा सकते हैं। शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता के साथ आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी से अब आराम मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी अर्धकेंद्र दृष्टि लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा, जिससे आप कई तीर्थ स्थानों पर जा सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी के कई अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। इससे आप खुश और संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब मुनाफा हो सकता है। आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब रहने वाली है, क्योंकि अधिक खर्च रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लेकिन बदलते मौसम में थोड़ा सावधान रहें।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को परिवार का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे ये अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इससे आपके करियर में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में कोई भी निर्णय थोड़ा सोच-समझकर रहें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
नए साल 2025 में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही कर्मफलदाता शनि मार्च माह में मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों की कुंडली में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।