Navpancham Rajyog 2025: कर्मफल दाता शनि नवग्रह में से सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर संयोग होता रहता है। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। वहीं, अब शुक्र के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। दरअसल,  26 अगस्त यनाी आज सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर शुक्र-शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर थे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ। इस शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए होगा लकी…

बता दें कि शनि इस समय वक्री अवस्था में मीन राशि में विराजमान है और वहीं शुक्र कर्क राशि में विराजमान है। जहां पर वह बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण कर रहे हैं।

सुबह 11:05 मिनट से आरंभ होगा गणपति बप्पा का पूजा मूहूर्त, जानें गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, मूर्ति स्थापना विधि सहित अन्य जानकारी

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि में शनि वक्री अवस्था में लग्न भाव में विराजमान है। इसके साथ ही शुक्र कर्क राशि में होकर इस राशि में पंचम भाव में विराजमान है। ऐसे में शनि-शुक्र की युति से बना नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपके अंदर रचनात्मक और कलात्मकता बढ़ेंगी, जिससे आपके बिजनेस और करियर में काफी लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। आपके मन में कंट्रोल होगा,जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।

Ganesh Ji Bhajan: सुखकर्ता दुखहर्ता, गणपति बप्पा मोरया… सहित गाएं गणेश चतुर्थी पर ये भजन

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को कला के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। घर-परिवार के साथ कोई मांगलिक कार्य में सम्मिलित  हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपके जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शासन-प्रशासन में भी आपको लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। संगीत, कला और साहित्य के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि खरीद सकते हैं। 

Weekly Love Horoscope 25 To 31 August 2025: प्यार के मामले में कैसा बीतेगा अगस्त का आखिरी सप्ताह, जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। धन के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। धन-ऐश्वर्य में काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

Weekly Numerology Predictions 25 To 31 August 2025: अगस्त माह का आखिरी सप्ताह, इन मूलांकों के जीवन में लाएगा खुशियां, जानें साप्ताहिक अंक राशिफल

अगस्त माह के आखिरी सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।