Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे ज्यादा क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते है। शनि धीमी गति से चलने वाला ग्रह होता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल रहता है। ऐसे ही शनि इस समय गुरु की राशि मीन राशि में विराजमान है। जहां पर वह साल 2027 तक रहने वाले हैं। ऐसे में शनि का किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग हो सकता है। बता दें कि शनि जुलाई माह के अंत में कर्क राशि में मौजूद सूर्य के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 24 जुलाई को शाम 4 बजकर 51 मिनट पर सूर्य-शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। शनि इस समय वक्री अवस्था में मीन राशि में विराजमान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का नवपंचम राजयोग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। परिवार के बीच चली आ रही अनबन समाप्त होती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लकी हो सकती है। इस राशि के जातकों को उनके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी प्रमोशन के साथ बोनस या फिर वेतन में वृद्धि कर सकता है। परिवार के साथ खुशियां ही खुशियां आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में शनि की साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। लेकिन शनि के वक्री होने के साथ-साथ सूर्य के साथ नवपंचम राजयोग बनाने से इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। अभी तक जिन कामों में किसी न किसी तरह से अड़चन आ रही थी, तो उससे अब निजात मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से अब रिकवर हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है।

Sawan 2025: सावन में इस दिन हरी चूड़ियां खरीदना माना जाता है सबसे शुभ, जानें पहनने की सही विधि

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का नवपंचम राजयोग लकी हो सकता है। इस राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। पिता के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। आपको अधिकतर क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। प्रतिस्पर्धी पर आपका वर्चस्व हो सकता है। धन संपत्ति समस्याएं दूर हो सकती है। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं।

Sawan Somwar 2025: शिवलिंग में जल चढ़ाते समय आप तो नहीं कर रहे ये गलती, जानें सावन सोमवार में जलाभिषेक करने का सही तरीका

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।