Shani And Rahu Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं, जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान हैं। आपको बता दें कि राहु और शनि का यह संयोग शतभिषा नक्षत्र में 50 साल बाद बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि आपकी राशि से धन भाव पर तो वहीं राहु ग्रह तीसरे भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं  विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को विभिन्न सौदों से भारी मुनाफा होने की उम्मीद है। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

राहु और शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर तो वहीं राहु देव आपकी राशि से छठे स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आप धन की बचत कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके प्रयासों से संतुष्ट रहेंगे। नए प्रॉजेक्ट या डील मिलने की संभावना है। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही  वैवाहिक जीवन में लोगों को सुख-शांति मिलेगी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी तालमेल बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और राहु देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान तो वहीं राहु देव कर्म भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है। आपके कई अधूरे पड़े प्रॉजेक्‍ट इस वक्‍त आरंभ हो सकते हैं और आपको इनमें आगे चलकर बड़ा लाभ होगा। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बड़े ही सकारात्‍मक बदलाव आएंगे। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024