Shani And Rahu Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु अभी मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं और कर्मफलदाता शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति का निर्माण मीन राशि में हो गया है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु और शनि का संयोग आप लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से कर्म स्थान पर बन गई है। इसलिए इस दौरान आपको काम-कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति मिलने के पूरे योग हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिवर्तन भी होंगे। साथ ही नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। यह समय नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ है। किसी भी मौके को हल्के में न लें, क्योंकि यही छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और शनि की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से छठे स्थान पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे। वहीं इस समय आय के स्रोत बढ़ेंगे। कोई रुका हुआ धन वापस आ सकता है। निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आर्थिक योजनाएं बनाना लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपके कार्यों में सिद्धि होगी। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों पदोन्नति हो सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शनि और राहु ग्रह का दुर्लभ संयोग धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से सुख स्थान पर बन गया है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ हो सकता है। साथ ही यदि आप किसी योजना पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं, तो अब उसका सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। शेयर बाजार या निवेश से भी लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025