Shani And Rahu Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि छाया ग्रह राहु अभी मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं और न्यायाधीश शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति का निर्माण मीन राशि में होने जा रहा है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और राहु की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसिलए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपका व्यक्तित्व प्रभावी होगा और इससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक सुख मिलेगा। इसके साथ ही प्रेम संबंध मजबूत होंगे। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पहसे से अच्छी हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शनि देव और राहु ग्रह का संयोग धनु राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बिजनेस में भी आपको नए क्लाइंट और पार्टनरशिप के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
राहु और शनि देव की युति आप लोगों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति मिलने के पूरे योग हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिवर्तन भी होंगे। साथ ही नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों की कमाई में भी बढ़ोतरी होने की संभावनाएं हैं। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।