Shani And Mangal Conjunction In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि बाद राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं। जिसका असर मावन जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता। आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। वहीं मार्च में ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में संचऱण करेंगे। जिससे कुंभ राशि में मंगल और शनि की युति बनेगी। इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धन- संपत्ति में लाभ हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शनि की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  सरकारी क्षेत्र से संबंधित सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और निवेश से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आपको फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय ने नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल और शनि का संयोग तुला राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान की तरक्की से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही  आपका काफी लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना भी बन रही है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों और सहयोगियों का साथ प्राप्त होगा। वहीं अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शनि की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपके बैंक बैलेंस में अच्छी वृद्धि होगी। बच्चों के भविष्य के लिए किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं और कहीं से अटका धन भी प्राप्त होगा। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में आपको पुराने निवेश से भी लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024