Shani Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें इस साल 2022 में 2 बड़े ग्रह शनि देव और बृहस्पति ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। शनि देव 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। शनि ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: आपकी गोचर कुंडली में शनि देव ग्यारहवें (इनकम) भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होगा। अगर आप नया व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी इमेज अच्छी रहेगी। बॉस का हर काम में सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों के लिए यह गोचर शुभफल दायी रह सकता है। जो लोग मंगल ग्रह से संबंधित व्यापार कर रहे हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है। इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है।

मकर राशि: शनि देव का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है, क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे (धन भाव) में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप व्यापार में नया निवेश करना चाह रहे हैं, तो आपके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अगर आप बहुत दिन से राजनीति में सफलता पाने की सोच रहे हैं, तो इस समय आपको कोई पद मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे, जो भविष्य में फायदा देंगे। साथ ही इस दौरान आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मकर राशि पर खुद शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। 

वृष राशि: आपकी राशि के शनि का गोचर दशम (कर्म, करियर, जॉब) भाव में होगा। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आफ जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट लग सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही भी होगी। वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव की शुक्र देव से मित्रता का भाव है। इसलिए इस दौरान आपके कई सपने पूरे होंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना भी पूरा हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बनेंगे। जो लोग फिल्म और मीडिया लाइन से जुडे हुए हैं, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- जिद्दी और जुनूनी माने जाते हैं इन 4 राशि के लोग, टारगेट को हासिल करके ही लेते हैं दम

मिथुन राशि: शनि के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को भी धन लाभ के संकेत हैं। साथ ही आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वहां सफलता हाथ लगेगी।  इस दौरान संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें भी ये गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है, उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपको इस दौरान मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने की संभावना है। साथ ही कानूनी फैसले आपके पक्ष में रहेंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 21 फरवरी से 27 फरवरी 2022: कर्मफल दाता शनि देव होंगे उदय, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता