Shani Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वहीं इकलौते ग्रह है जो जातकों को उनके कर्मों से हिसाब से फल देते हैं और उनके पास साढ़े साती और ढैय्या का हक है। बता दें कि शनि इस समय कुंभ राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। लेकिन 6 अप्रैल को वह मीन उदित हो जाएंगे। दरअसल शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शनि के उदित होने से कई राशियों के जीवन में पड़ रहा अंधकार भी समाप्त हो जाएगा। आइए जानते हैं शनि के उदित होने से किन राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है….
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दंडनायक शनि 6 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर मीन राशि में उदित हो जाएंगे। वह 29 मार्च को अस्त अवस्था में ही मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
वृश्चिक राशि (Vrischik Zodiac)
शनि इस राशि की कुंडली के तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि में के पांचवें भाव में शनि के उदित होने से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। जीवन में कुछ खुशियों की दस्तक हो सकती है। संतान की ओर से भी खुश हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इस अवधि में शेयर में पैसा लगाने से आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। शनि लग्न भाव और दूसरे भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में उदित होंगे। इस राशि के जातकों के संचार कौशल में वृद्धि देखने को मिलने वाली है, जिससे आपको खूब खुशियां मिल सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि भी होगी। आपकी वाणी भी काफी प्रभावशाली होगी, जिससे आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे। छोटे भाई-बहनों और करीबी दोस्तों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे और उनका पूरा सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। आपका सारा ध्यान संपत्ति बढ़ाने और धन संचित करने में हो सकता है। इसके साथ ही रिश्तों में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का उदित होना लकी साबित हो सकता है। इस राशि की कुंडली में शनि चौथे और पांचवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ लाभ मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को खूब लाभ मिल सकता है। शनि की कृपा से एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है। आपके जीवन में अनिश्चितता और कई समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकता है। परिवार की संयुक्त संपत्ति बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही संचार कौशल बेहतर हो सकता है। साहस और दृढ़ता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य धीरे-धीरे अच्छा हो सकता है।
अप्रैल माह में शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें 12 राशियों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
