Sarva Pitru Amavasya 2025 Daan: पितृपक्ष का समापन सर्वपितृ अमावस्या पर होता है और इस साल सर्वपितृ अमावस्या 21 सितंबर 2025, रविवार को पड़ रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस दिन साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है। सर्वपितृ अमावस्या पर परिवार के उन मृतक सदस्यों का श्राद्ध किया जाता है, जिन परिवारों को अपने पितरों की पुण्यतिथि याद नहीं है। इसके अलावा जिनकी जिनकी मृत्यु अमावस्या तिथि, पूर्णिमा तिथि या चतुर्दशी तिथि पर हुई हो वे भी इस दिन अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या के दिन किया गया श्राद्ध पूरे कुल के पितरों की आत्माओं को तृप्त करता है। इससे परिवार पर पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, ज्योतिष की मानें तो अमावस्या तिथि पर श्राद्ध के अलावा राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करके आप अपने पूर्वज को प्रसन्न कर सकते हैं।
सर्वपितृ अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
मेष राशि
गेहूं, मूंगफली और शहद का दान।
वृषभ राशि
धन, अन्न, मोती, दूध, दही और घी दान करें।
मिथुन राशि
हरी सब्जियां, मूंग और हरे कपड़े दान करना उत्तम।
कर्क राशि
नमक, घी, शक्कर, दही, दूध, धोती या साड़ी का दान।
सिंह राशि
गुड़, चना और शहद का दान शुभ फल देता है।
कन्या राशि
घी से बनी मिठाई और फल दान करें।
तुला राशि
चावल, मोरधन और नारियल का दान उत्तम।
वृश्चिक राशि
तिल, गुड़, शहद और सेब दान करें।
धनु राशि
पीले फल, पीले वस्त्र और केले का दान करें।
मकर राशि
काली उड़द, काले तिल, कंबल, चादर और जूते-चप्पल का दान शुभ।
कुंभ राशि
धन, जूते-चप्पल, अन्न और मच्छरदानी दान करें।
मीन राशि
केला, मिठाई और दाल दान करना पितरों को प्रसन्न करता है।
कैसे करें श्राद्ध और दान
इस दिन सुबह स्नान करके पवित्र होकर पूर्वजों का स्मरण करें। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन करवाना, तिल-जल अर्पित करना और पिंडदान करना जरूरी है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को दान दें। मान्यता है कि श्राद्ध और दान से पितृ प्रसन्न होकर संतानों को सुख-समृद्धि, धन और आयु का आशीर्वाद देते हैं।
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।