Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं 18 अप्रैल से 24 अप्रैल का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।

मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। साथ ही किसी धार्मिक संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी स्टडी अवश्य कर लें। इस समय अतिरिक्त आय का भी कोई साधन बन सकता है। साथ ही कोई भी कारोबार में निवेश करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा अवश्य करें। पति- पत्नी के बीच आपसी मधुरता बनी रहेगी। जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

वृष राशि: यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी लाइफ को एंजॉय करेंगे और प्रिय के सामने शादी का प्रपोजल रख सकते हैं। इस सप्ताह किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय संबंधी कामों में प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। ये भी ध्यान रखें कि किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। बेहतर होगा कि अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। सेहत भी इस सप्ताह सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि: आपके लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है। क्योकि आपकी गोचर कुंडली से सूर्य ग्रह 11वें स्थान में गोचर करेंंगे। इसिलए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ के भी योग है। आपको बता दें कि यह समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और ऐसा करना इस दौरान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग और रियल स्टेट से संबंधित व्यापार करते हैं। उनके लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कोई तकरार रह सकती हैं।अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान, सिरदर्द जैसी समस्या महसूस होगी। डायबिटिक लोग भी अपने खानपान का पूरा परहेज रखें। 

कर्क राशि: इस राशि के लोगों के लिए भी यह सप्ताह शुभफलदायी साबित हो सकता है। क्योकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली में दशम स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। इस सप्ताह आपकी कार्यशैली में सुधार आ सकता है, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। मतलब कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का आपको सहयोग मिल सकता है। वहीं अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का सुख भी प्राप्त हो सकता है। पति-पत्नी व्यर्थ के वाद-विवाद में ना उलझें। अन्यथा घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। मासपेशियों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि: आपके लिए यह सप्ताह आशातीत सफलता देने वाला हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। देश- विदेश में घूमने का मौका मिलेगा। राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको जीवन में माता का सहयोग मिलेगा, साथ ही भूमि, भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी। इस सप्ताह फेफड़ों से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य से अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन बिता रहे लोग काफी आनंदपूर्वक रहेंगे। आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और आध्यात्मिक रूप से भी आपकी उन्नति होगी। पब्लिक डीलिंग से संबंधी काम में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। इस समय किसी भी प्रकार की आवाजाही को स्थगित रखना ही उचित है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ध्यान से चलने वाला है।  कुछ लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं और आप के खिलाफ कोई चाल चल सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस सप्ताह सेहत कुछ नरम रह सकती है।

तुला राशि: आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा। आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत ही केयरिंग और लविंग रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। साथ ही व्यापारी वर्ग के लिए इस समय नए ऑर्डर लेने और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम अवश्य करें। साथ ही खानपान का तरीका बदलने की जरूरत है। अन्यथा पेट से सबंधित परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा सुखद परिणाम हासिल करने में समर्थ रहेंगे। किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात होगी। वृश्चिक राशि के विवाहित लोगों का गृहस्थजीवन अच्छी तरह चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा। आप अपनी लव लाइफ को दिल से और पूरी खुशी से जीएंगे और अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं। व्यवसायिक कामों में चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। धीरे-धीरे व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि: नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह कमजोर कहा जा सकता है। अपनी नौकरी पर ध्यान दें, नहीं तो दिक्कत उठानी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह उत्तम नतीजे वाला होगा। व्यवसायिक नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। लेकिन साझेदारी संबंधी बिजनेस में गतिविधियां अच्छे से चलती रहेंगी। परिवार में महौल अच्छा रहेगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित दुखद समाचार मिल सकता है। किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या रह सकती हैं। इसलिए मेडिटेशन करते रहें।

मकर राशि: इस सप्ताह समझदारी से लिए गए फैसले आपकी कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। इस सप्ताह रिश्ते में चली आ रही समस्याएं दूर होने लगेंगी।  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार वालों के साथ लेकर कहीं घूमने या डिनर पर जा सकते हैं। इससे आपके बीच की दूरियां कम होंगी और रिश्ता आगे बढ़ेगा। बिजनेस या नौकरी संबंधित फैसला खुद ही लें। दूसरों का दखल आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।  ब्लड प्रेशर, डायबिटीज को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि: यह सप्ताह आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने का ही योग बन रहा है। कारोबार में अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही बिजनेस बढ़ाने कोई साझेदारी संबंधी विचार कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में खुद पर भरोसा रखकर आगे बढ़ना होगा। अपने साथियों से थोड़ा सावधान रहें।  पारिवारिक सदस्यों का एक दूसरे के प्रति सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे।

मीन राशि: आपके लिए यह सप्ताह लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योकि सूर्य देव आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। साथ ही साथ ही इस समय आप कारोबार में नया निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभ प्रदान कर सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है और नौकरी में परिवर्तन के भी योग हैं। वहीं जिन लोगों का व्यापार अनाज, खाद्य पदार्थ और गुरु, सूर्य ग्रह से जुड़ा हुआ है तो उनको विशेष लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।