सोते समय हर इंसान को सपने आते हैं। क्योंकि यह एक स्वभाविक क्रिया है। वहीं कुछ सपने देखकर व्यक्ति भय में पड़ जाता है तो कुछ सपने देखकर व्यक्ति को सुखद अनुभव होता है। लेकिन आपको बता दें कि ये जरूरी नहीं कि अगर आपने कोई डरावना सपना देखा हो तो उसका असल जिंदगी में भी अशुभ फल हो। यहां हम बात करने जा रहे हैं सपने में पुलिस, चोरी की वारदात और जेल देखने का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…
सपने में पुलिस देखना
सपने में अगर आपको पुलिस दिखाई दे तो यह एक बुऱा सपना है। क्योंकि आने वाले दिनों में आप कोई कानूनी मामले में फंस सकते हैं। साथ ही अगर आप पर कोई कोर्ट- कचहरी का केस चल रहा है तो उसमें आप हार सकते हैं।
पुलिस अगर आए आपके घर
स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर सपने में आप पुलिस को अपने घर पर आते हुए देखे तो यह एक बेहद खराब संकेत है। इसका मतलब है कि आप पर या परिवार के सदस्य किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। साथ ही कोई अशुभ सूचना आपको मिल सकती है।
सपने में खुद को जेल से रिहा देखना
अगर आप जेल में खुद को रिहा होते हुए देखते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब आपके जीवन में आई परेशानियों से आप निजात पाने वाले हैं। साथ ही आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है और मेहनत सफल होने वाली है। वहीं आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
जेल में खुद को देखना
सपने में खुद को आप जेल में देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही नौकरपेशा हैं अगर आप, तो आपको कार्यस्थल पर कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको सावधानी से काम करना चाहिए। साथ ही आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। साथ ही धन का निवेश नहीं करना चाहिए।
सपने में पैसे चोरी होना
स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर सपने में आप पैसे चोरी होते हुए देखते हैं तो यह अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनो में आपको कोई धनहानि हो सकती है। आपका पैसा कहीं फंस सकता है। साथ ही आपका उधार धन डूब सकता है।