Rain In Dream: सपने आमतौर पर हर इंसान देखता है। वहीं कुछ सपने हमको सुख का अनुभव कराते हैं तो कुछ सपनों को देखकर हम भयभीत हो जाते हैं। आपको बता दें कि सपने हमको भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। यहां हम आज बात करने जा रहे हैं सपने में बारिश दिखाई दे तो इसका क्या अर्थ होता है। आइए जानते हैं।

सपने में बारिश देखना

स्वप्नशास्त्र के मताबिक सपने में बारिश देखना बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कोई अटका हुआ काम बन सकता है। आपकी जिंदगी के अधूरे सपने और सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार का भौतिक सुख प्राप्त हो सकता है।

झमाझम बारिश होते देखना

अगर आप सपने में तेज बारिश होते हुए देखते हैं। तो इसका मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान होने वाली हैं। साथ ही आपको व्यापार और करियर में लाभ हो सकता है। धन आगमन के मार्ग बन सकते हैं। साथ ही अगर आप खुद को सपने में भीगते हुए देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने सफलता की ओर इशारा करते हैं।

सपने में पानी देखना

स्वप्नशास्त्र सपने में पानी देखना भी शुभ फलदायी माना गया है। इसका मतलब है कि आपको बिजनेस में अच्छी सफलता मिलने वाली है। घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही  पानी का दिखाई देना आपके घर सुख-समृद्धि के आगमन का संकेत है। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी यह सपना शुभ परिणाम लेकर आता है। व्यापार करने वालों को आर्थिक फायदा हो सकता है। 

समुद्र का पानी देखना

समुद्र का पानी खारा होता है। अगर आप सपने में समुद्र का पानी देखते हैं, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने देखने वाले व्यक्ति को भविष्य में सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा सपना देखने के बाद वाहन सावधानीपूर्वक चलाना चाहिए। साथ ही ऊंचे स्थान पर संभलकर जाना चाहिए।