Hair Fall In Dream: दिनभर थक-हार कर व्यक्ति एक सुकुन भरी नींद चाहता है। कई बार सोते ही वह सपनों की दुनिया में खो सा जाता है। कई बार सपने अच्छे दिखाई देते हैं, तो कई बार ऐसे दिखते हैं कि आप अचानक उठक बैठ जाते हैं। ऐसे ही क्या आपने कभी सपने में अपने या फिर दूसरे के बाल झड़ते हुए देखा है। बालों के झड़ना कई तरह के संकेतों की ओर इशारा करते हैं। ये भविष्य में आने वाली परेशानियों से लेकर किसी चीज के नुकसान के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र ऐसे सपनों का क्या मतलब बताता है?

बाल झड़ने का डर

कई बार सपने में बाल झड़ने का डर नजर आता है। ऐसा सपा आपको इसलिए दिखाई देता है, क्योंकि आप वर्तमान में इस समस्या से ग्रसित है और अपने खूबसूरत बालों को झड़ने से काफी परेशान है। इसके साथ ही यह भविष्य में भी एक चिंता का विषय बन सकता है।

बालों को झड़ते हुए देखना

अगर आप सपने में बालों को झड़ते हुए देखते हैं,तो इसका मतलब है कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी तेजी से आ सकती है।

पुरुषों के बाल झड़ना

अगर कोई पुरुष सपने में खुद के बाल झड़ते हुए देखता है, तो इसका मतलब है कि वह समाज में धीरे-धीरे अपनी लोकप्रियता खोता जाएगा। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

बार-बार झड़ते बालों का सपना देखना

अगर आपको बिना किसी वजह के बार-बार बाल झड़ने का सपना आ रहा है, तो यह गृह क्लेश का संकेत हो सकता है। इसके अलावा भविष्य में किसी बड़ी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

वैवाहिक जीवन में समस्याएं आना

सपने में बालों के झड़ने का अर्थ वैवाहिक जीवन में अनबन भी हो सकती है। इसलिए अपने रिश्ते से संबंधित कोई भी निर्णय सोच-समझकर कर लें। इसके साथ ही रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करें।

किसी कीमती वस्तु का खोना

सपने में बाल झड़ने का मतलब है कि आपकी कोई सबसे कीमती वस्तु टूट या फिर खो सकती है। इससे आप मानसिक, भावनात्मक अशांति और तनाव का सामना कर सकते हैं।

संपत्ति संबंधी नुकसान

बाल झड़ने के सपने का मतलब ये भी हो सकता है कि आपको भविष्य में किसी संपत्ति का नुकसान हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूर है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।