Saphala Ekadashi 2025 Bhog: हर वर्ष पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने से जातक को हर एक क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही पुण्यों में तेजी से वृद्धि होती है। पौष मास में पड़ने वाली सफला एकादशी पर श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ उन्हें इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से पालनहार के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। इस साल सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025, सोमवार को रखा जा रहा है। आइए जानते हैं सफला एकादशी पर भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना शुभ होगा…
सफला एकादशी पर श्री विष्णु को लगाएं ये भोग
पंचामृत का भोग
भगवान विष्णु को पंचामृत अति प्रिय है। इसलिए उन्हें स्नान कराने के साथ-साथ भोग भी अवश्य अर्पित करना चाहिए। पंचामृत में दूध, शहद, घी, शक्कर और सूखे मेवे मिलाकर अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल की प्राप्ति होती है।
दूध का भोग
यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है, तो सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे शारीरिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
तिल का भोग
मान्यता है कि भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं। इसीलिए तिल के लड्डू या अन्य तिल से बने प्रसाद उन्हें भेंट किया जा सकता है।
केले का भोग
भगवान विष्णु को केला विशेष रूप से प्रिय है। इसलिए फल में केले का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
तुलसी के पत्ते चढ़ाएं
भोग अर्पित करते समय उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते।
विष्णु जी को लगाएं गुड़ और चने की दाल का भोग
यदि किसी कारणवश आप अन्य भोग अर्पित नहीं कर सकते, तो गुड़ और चने की दाल अर्पित करें। यह भोग भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होता है और उनके कृपालु होने से भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
