Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज एक महान कथा वाचक हैं। साथ ही वह राधा रानी के अनन्य भक्त हैं। साथ ही महाराज प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते है, और उनका बहुत सम्मान भी करते हैं। वहीं बताया जाता है कि उन्होंने छोटी उम्र से ही सन्यास ले लिय़ा था और वह काफी साल काशी में रहे थे। वहीं इस समय वह वृंदावन में रहते हैं। साथ ही वह रोज सत्संग करते हैं और लोग सत्संग में आपक प्रश्न करते हैं, जिसका वह उत्तर देते हैं। वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। 

आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि वह कौन सी आदतें हैं जिससे व्यक्ति कंगाल हो सकता है। साथ ही उसके जीवन में धन की कमी आ सकती है। जिसमें प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जिन लोगों के बिस्तर साफ नही रहते हैं। साथ ही बेड पर गंदी और फटी चादर होती है। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। साथ ही महाराज जी ने कहा कि जो लोग फटे हुए वस्त्र पहनते हैं, उनके जीवन में भी दरिद्री छा जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। 

वहीं महाराज जी तीसरी आदत बताई जो लोग अपने मुख्य दरवाजे को गंदा रखते हैं और जूते- चप्पल दरवाजे पर रखते हैं। तो ऐसे लोगों ने मां लक्ष्मी नाराज हो कर चली जाती हैं। वहीं ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति खराब रहती है। वहींं महाराज जी ने आगे बताया कि जो लोग खाने की थाली में अपने हाथ धोते हैं, उनके जीवन में धन का अभाव रहता है। साथ ही रात को जो लोग सिंक में बर्तन झूठे छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज रहती है।

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

परम पूज्य प्रेमानंद माहाराज जी का जन्म कानपुर के एक गांव सरसों में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। साथ ही इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024