Samudrik Shastra: हमारी शरीर का हर हिस्सा कुछ न कुछ संकेत जरूर देता है। जिस तरह हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं से भविष्य बताया जाता है, वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट से इंसान के स्वभाव, भाग्य और सफलता का अनुमान लगाया जाता है। इनमें से गर्दन की बनावट भी बेहद खास मानी गई है। गर्दन की ऊंचाई, मोटाई और आकृति हमारे व्यक्तित्व और आर्थिक स्थिति से गहरा संबंध रखती है। तो चलिए जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपकी गर्दन आपके भाग्य के बारे में क्या कहती है।

छोटी गर्दन वालों पर बरसती है किस्मत

हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की गर्दन छोटी होती है, वे बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोग जीवन में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करते हैं। इनका स्वभाव सरल, ईमानदार और मददगार होता है। रिश्तों को निभाने में ये लोग सबसे आगे रहते हैं। छोटी गर्दन वाले लोग मेहनत तो करते ही हैं, लेकिन उनकी किस्मत भी उनका पूरा साथ देती है। इन्हें जिस काम में सफलता पानी हो, वह देर-सबेर जरूर मिलती है। यही वजह है कि ऐसे लोग जीवन में तरक्की की सीढ़ियां तेजी से चढ़ते हैं।

शंख जैसी गर्दन वालों को मिलता है राजसी सुख

सामुद्रिक शास्त्र में शंख के आकार जैसी गर्दन को बेहद शुभ बताया गया है। जिन लोगों की गर्दन शंख जैसी दिखाई देती है, वे जीवनभर राजसी ठाठ-बाट के साथ जीते हैं। करियर हो या घर-परिवार, हर जगह इन्हें सम्मान और सफलता मिलती है। ये लोग जिस भी पेशे में कदम रखते हैं, वहां ऊंचे पद पर पहुंच जाते हैं। इनके जीवन में पैसों की कमी नहीं रहती और सुख-सुविधाओं की भरमार रहती है। इस तरह की गर्दन वाले व्यक्ति सच में किस्मत के धनी माने जाते हैं।

लंबी और चपटी गर्दन वालों को करनी पड़ती है मेहनत

जिन लोगों की गर्दन लंबी और चपटी होती है, उनके लिए जीवन थोड़ा कठिन हो सकता है। इन्हें हर मोड़ पर संघर्ष करना पड़ता है। सफलता पाने के लिए इन्हें बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। करियर में भी देर से तरक्की मिलती है। हालांकि ये लोग अंदर से काफी सोच-विचार करने वाले होते हैं और किसी भी फैसले को जल्दबाजी में नहीं लेते। इनके मन में हमेशा कई विचार चलते रहते हैं, जिससे कभी-कभी निर्णय लेने में देर हो जाती है। साधारण जीवन जीना इन्हें ज्यादा पसंद होता है।

मजबूत और गोल गर्दन वाले होते हैं धनवान

गर्दन अगर गोल और मजबूत हो तो समझिए किस्मत मेहरबान है। ऐसे लोग जीवनभर धन-संपत्ति के मामले में मजबूत रहते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और इन्हें जो चीज पसंद आती है, उसे पाने का जुनून रखते हैं। मजबूत गर्दन वाले लोग धैर्यवान होते हैं, जल्दी कोई फैसला नहीं लेते। ये अपने कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने वाले होते हैं और कई बार थोड़े जिद्दी स्वभाव के भी हो सकते हैं। लेकिन यही जिद उन्हें सफलता तक पहुंचाती है।

मोटी गर्दन वाले होते हैं ताकतवर और सफल

हस्तरेखा विज्ञान कहता है कि मोटी गर्दन वाले लोग शारीरिक रूप से भी मजबूत होते हैं और मानसिक रूप से भी दृढ़ निश्चयी होते हैं। ये जो काम ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अगर किसी व्यक्ति की गर्दन चार उंगलियों जितनी लंबी हो तो उसे विशेष भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में खूब प्रेम, पैसा और इज्जत कमाते हैं। ये स्वभाव से कोमल और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। करियर में भी ऐसे लोग शानदार सफलता प्राप्त करते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।