Lucky Girls Astrology: शरीर पर कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार शरीर पर मौजूद चिन्ह, तिल और अंगों की बनावट से किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में जाना जा सकता है। इतना ही नहीं इन चीजों के आधार पर इस बात की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है कि व्यक्ति कितना भाग्यशाली होगा। यहां हम जानेंगे सामुद्रिक शास्त्र अनुसार भाग्यशाली लड़कियों की क्या पहचान होती है।

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों के शरीर पर दाएं हिस्से की तुलना में बाएं हिस्से पर अधिक तिल होते हैं। ऐसी लड़कियां काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये लड़कियां अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए भी सकी साबित होती हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।

जिन लड़कियों के पैर के तलवे में शंख, कमल या चक्र का निशान होता है ऐसी लड़कियां अपने परिवार के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये करियर में अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। ये अपना जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करती हैं।

जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वो भी बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिन लड़कियों का माथा काफी चौड़ा और चंद्रमा के आकार का होता है वो काफी सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों के घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती हैं। (यह भी पढ़ें- वास्तु अनुसार घर में इस पौधे को रखने से ग्रह दोष होते हैं खत्म, शनि की भी बनती है विशेष कृपा)

जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी और सुंदर होती हैं वे अपने पिता और पति के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये काफी धनवान होती हैं। शास्त्रों अनुसार जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं वो पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन महिलाओं की गर्दन लंबी होती है उनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। इनका जीवन सुख पूर्वक गुजरता है। जिन महिलाओं की आंखें बड़ी और नाक लंबी होती है वे काफी समझदार होती हैं। इन महिलाओं में हर मुसीबत से निकलने की अद्भुत शक्ति होती है।

जिन महिलाओं के पैर चिकने और पैर की सबसे छोटी उंगली कुछ लम्बी होती है वो लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं। इसी तरह हाथों की सामान्य आकार की अंगुलियों और चिकने हाथों वाली महिलाएं भी काफी किस्मत वाली मानी जाती हैं। (यह भी पढ़ें- इन 2 राशियों पर चल रही है शनि ढैय्या, जानिए कब मिलेगा इससे छुटकारा)