Samudrik Shastra: हमारी हथेली की रेखाएं हमारे जीवन के बारे में कई बातें बताती हैं। इन रेखाओं के जरिए यह भी जाना जा सकता है कि हमारी किस्मत में राजयोग है या नहीं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में खास तरह की राजयोग वाली रेखाएं होती हैं, वे जीवन में धन-वैभव, सुख-सुविधाएं और समाज में मान सम्मान पाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं हथेली में बनने वाले कुछ खास राजयोगों के बारे में।

गजलक्ष्मी योग

जिस व्यक्ति के हाथों में गजलक्ष्मी योग होता है उस पर हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस योग से व्यक्ति के जीवन में धन, संपत्ति और ऐश्वर्य बढ़ता है। जब हथेली में मणिबंध (हथेली के नीचे का हिस्सा) से शुरू होकर एक रेखा शनि पर्वत (मध्यमा अंगुली के नीचे का हिस्सा) तक जाती है और सूर्य पर्वत (अनामिका के नीचे का हिस्सा) भी उभरा होता है, तब गजलक्ष्मी योग बनता है। साथ ही, सूर्य रेखा गहरी और मस्तिष्क, स्वास्थ्य और आयु रेखाएं मजबूत होनी चाहिए। ऐसी रेखा वाले लोग मेहनती और व्यवहार कुशल होते हैं। गजलक्ष्मी योग वाले लोग गरीब घर में जन्म लेकर भी बड़े धनवान बनते हैं और समाज खूब में मान-सम्मान पाते हैं।

शुभ योग

शुभ योग व्यक्ति के भाग्य को चमकाने वाला माना जाता है। यह तब बनता है जब हथेली में शनि पर्वत उभरा होता है और मणिबंध या चंद्र पर्वत (कनिष्ठा के नीचे का हिस्सा) से निकलकर एक साफ रेखा शनि पर्वत तक पहुंचती है। ऐसे योग वाले लोग अपने जन्मस्थान से दूर जाकर अपनी किस्मत चमकाते हैं। इनकी बोलने की कला में खास काबिलियत होती है, जो उन्हें सेल्स, मार्केटिंग, राजनीति जैसे क्षेत्रों में कामयाबी दिलाती है। ऐसा माना जाता है कि शुभ योग वाले लोग समाज में इज्जत, शोहरत और जमकर पैसा कमाते हैं।

अमला योग

अमला योग से व्यक्ति धनवान बनता है। यह योग तब बनता है जब हथेली में सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत ऊंचे होते हैं और चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा बुध पर्वत (कनिष्ठा उंगली के नीचे का हिस्सा) तक पहुंचती है। अमला योग वाले लोग बहुत बुद्धिमान और धनवान होते हैं। इन्हें विदेश यात्रा का मौका भी मिलता है। ये हर कार्य में सफलता हासिल करते हैं। अमला योग वाले लोग अपनी मेहनत से जीवन के सभी सुख-सुविधाएं पाते हैं। इस योग के कारण उनकी प्रेम जीवन भी बहुत अच्छी होती है। लोग इन्हें बहुत पसंद भी करते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें