ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति देखकर उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में जाना जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र मेंं व्यक्ति के शरीर की बनावट और शरीर पर मौजूद निशानों के आधार पर उसके भविष्य और गुण, स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं पैरों के तलवों के बारे में, जिनको देखकर किसी भी व्यक्ति के नेचर और व्यक्तित्व को जाना जा सकता है।

तलवे होते हैं मुलायम और चिकने

जिन लोगों के तलवे बहुत ही मुलायम चिकने और लाल रंग के होते है। ऐसे लोग बहुत ही लकी माने जाते हैं। इन लोगों के पास पैसों के कमी नहीं रहती है। ये लोग धनवान होते हैं। इनको घूमने- फिरने का शौक होता है। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। साथ ही हर महफिल में यह रंग जमा देते हैं।

खुले दिल और स्पष्टवादी होते हैं

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के तलवे सपाट होते हैं। ऐसे लोग मेहनत के दम पर मुकाम हासिल करते हैं। साथ ही ये खुले दिल के होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। जो भी इनको कहना होता है वो मुंह पर बोल देते हैं।

एड़ी हों फटी हुई

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों के पैर की एड़ी फटी हुई होती है ये शुभ नहीं मानी जाती है। ऐसे लोगों को जीवन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। ये लोग अपने मन के मालिक होते हैं। साथ ही ये लोग दूसरों की मदद करने को हर समय तैयार रहते हैं।

तलवों का रंग हो सफेद

जिन लोगों के तलवे का रंग सफेद होता है। ऐसे लोग सही फैसला नहीं ले पाते हैं। ये लोग दूसरों के कहने में जल्दी आ जाते हैं। साथ ही इन पर सामने वाले का प्रभाव जल्दी आ जाता है। लेकिन इन लोगों को स्वतंत्रता प्रिय होती है।

तलवों का रंग हो काला

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों के तलवों में थोड़ा कालापन होता है ऐसे लोगों को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों का जीवन संघर्ष में ही बीत जाता है। इन लोगों को भाग्य का भी साथ नहीं मिलता है।