सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी। इसलिए इसका नाम सामुद्रिक शास्त्र पड़ गया। सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट के आधार पर नेचर और भविष्य का पता लगता है। यहां हम बात करेंगे हाथ के अंगूठे के बारे में। शरीर के विभिन्न अंगों की तरह सामुद्रिक शास्त्र में यह भी बताया गया है कि हाथ के अंगूठे के आकार से किस तरह किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को जाना जा सकता है।
जिन लोगों का होता है अंगूठा छोटा:
जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा और मोटा होता है ऐसे दार्शनिक स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग आध्यात्मिक होते हैं। इन लोगों के अंदर सामने वाले को पढ़ने की क्षमता होती है। ये लोग जल्दी किसी बात को दिल पर ले जाते हैं और फिर घंटों उसके बार में सोचते रहते हैं। लेकिन ये लोग सामने वाले की अच्छी बातों को तुरंत ग्रहण कर लेते हैं।
अगर अंगूठा हो पतला:
अगर किसी व्यक्ति के हाथ का अंगूठा पतला और लंबा है तो ऐसा व्यक्ति बहुत साहसी और निडर होता है। साथ ही ये लोग बिजनेस में जोखिम उठाने से नहीं घबराते नहीं हैं। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं और ये लोग बिजनेस में खूब मेहनत करके पैसे कमाते हैं। साथ ही इन लोगों के शौक भी महंगे होते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।
खुले दिल की होतीं हैं:
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर आपके हाथ का अंगूठा पीछे की ओर बहुत ज्यादा मुड़ता है तो यह माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति बहुत दयालु होता है। साथ ही ये लोग दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं और जो बोलते हैं वो मुंह पर बोलते हैं। इन लोगों के अंदर बातचीत की अच्छी कला होती है और लोग इनसे जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं।
किस्मत के होते हैं धनी:
समुद्र शास्त्र में यह बताया जाता है कि जिन लोगों के हाथ के अंगूठे का बीच का हिस्सा मोटा होता है और ऊपरी और निचला भाग पतला होता है ऐसे लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं। साथ ही ये लोग किस्मत के धनी होते हैं।साथ ही ये लोग जिस महफिल में जाते हैं वहां रंग जमा देते हैं। इनका मानना होता है जिंदगी एक बार मिली है उसका पूरा मजा लिया जाए।