ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों के का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंंगों की बनावट और तिलों के आधार पर फलित किया जाता है।
यहां हम बात करने जा रहे हैं पलकों पर तिल के बारे में। सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि हर तिल व्यक्ति के जीवन, व्यवहार या स्वभाव में कोई विशेषता जोड़ता है। इसी तरह पलकों पर तिल होना बहुत खास माना जाता है। कहते हैं कि बहुत किस्मत वाले लोगों के ही पलकों पर तिल होता है। आइए जानते हैं पलकों पर तिल के बारे में विस्तृत जानकारी…
अगर पलक की दाहिनीं ओर हो तिल:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के पलक की दाहिनीं ओर तिल होता है वह बहुत संवेदनशील और भावुक होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। साथ ही ये स्वभाव से बहुत बोल्ड होते हैं। ये लोग अपनी मित्र मंडली में बहुत लोकप्रिय भी होते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर इनके कार्य करने की स्टाइल दूसरों से अनूठी होती है।
अगर पलक के बाएं ओर हो तिल:
ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के पलक के बाएं ओर तिल होता है वह बुद्धिमान और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। ये लोग स्वभाव से बहुत नम्र होते हैं। इन्हें एकांतवास भी पसंद होता है और यह लोग अपने आप में ही मगन रहते हैं। इनको जल्दी क्रोध नहीं आता लेकिन जब आता है तो यह रौद्र रूप धारण कर लेते हैं।
पलक के बीच में हो तिल:
समुद्र शास्त्र यह मानता है कि पलक के बीच में तिल व्यक्ति को आलसी और लापरवाह बनाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत कुछ अपने आलस्यपन की वजह से हासिल नहीं कर पाता। ये लोग अपने जीवनसाथी को भी हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। साथ ही ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं।
पलक के ऊपरी हिस्से पर हो अगर तिल:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के पलक के ऊपरी हिस्से पर तिल होता है वह घमंडी होते हैं। ऐसे लोगों को सिर्फ अपनी कामयाबी से मतलब होता है। इनका हृदय कठोर होता है। यह जीवन में एक-दो बार ही भावुक महसूस करते हैं। इनकी कोशिश होती है कि यह किसी से ज्यादा बात न करें और न ही मित्र बनाएं। साथ ही ये लोग रिश्ते से ज्यादा पैसे को महत्व देते हैं।
