Moles On Palm Meaning: सामुद्रिक शास्त्र में तिलों को जीवन में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। कहते हैं कि शरीर के तिल व्यक्ति की लाइफ के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। तिल शुभ है या अशुभ इस बात का पता तिल के मौजूदा स्थान से लगता है। अकसर सुना जाता है कि हथेली के अंदर अगर तिल बंद हो जाए तो ये शुभ माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हथेली के अंदर बंद हो जाने वाला हर तिल शुभ हो। जानिए हथेली के कौन से तिल शुभ होते हैं और कौन से अशुभ…

अनामिका उंगली पर तिल होना: अनामिका उंगली पर तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति को सरकारी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं रिंग फिंगर यानि अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत पर तिल होने का मतलब है कि आपको सामाजिक और सरकारी क्षेत्रों में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। क‌िसी कारण से समाज में आपकी छव‌ि खराब हो सकती है। बिना किसी गलती के पुल‌िस और अदालती मामलों में आपको उलझना पड़ सकता है।

चंद्र पर्वत पर तिल: हथेली में चंद्र पर्वत पर त‌िल का ‌न‌िशान होना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों का मन अकसर अस्‍थ‌िर और अशांत रहता है। ऐसे व्यक्ति प्यार में अकसर धोखा खा जाते हैं। इन लोगों की शादी भी देर से होती है।

छोटी उंगली पर तिल का होना: छोटी उंगली पर तिल होने से व्यक्ति को आपार धन संपत्ति मिलती है। लेकिन जीवन में कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

मध्यमा उंगली पर तिल: बीच वाली उंगली पर तिल के होने से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है लेकिन इस उंगली के नीचे तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों का भाग्य साथ नहीं देता। जीवन भर संघर्ष करना पड़ता है।

हाथ के अंगूठे पर तिल होना: हाथ के अंगूठे पर तिल का निशान होने से व्यक्ति मेहनती और न्यायप्रिय होता है। यदि अंगूठे के नीचे तिल हो तो व्यक्ति के कई प्रेम संबंध रहते हैं। जिस कारण जीवन में परेशानियां भी उठानी पड़ती हैं। ऐसे लोग अत्याधिक खर्चा भी करते हैं। लेकिन इन लोगों के जीवन में धन की कमी नहीं होती।

हथेली पर तिल का होना: बाईं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति जीवन में खूब नाम और पैसा कमाता है। लेकिन खर्चीले स्वभाव के चलते पैसा बच नहीं पाता है। दाएं हाथ के ऊपरी भाग पर तिल के होने से व्यक्ति धन-धान्य से संपन्न रहता है।