Moles Meaning In Hindi: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर पर मौजूद तिल किसी न किसी बात का सूचक होते हैं। जिनमें से कुछ तिल शुभ तो कुछ अशुभ फल देते हैं। तिल काले या फिर लाल रंग के भी होते हैं। जिस तरह से हाथ की लकीरें आने वाले समय या व्यक्ति की लाइफ के बारे में बहुत कुछ जानकारी दे देती हैं उसी तरह तिल भी कई तरह के रहस्य खोल देते हैं…
– जिन व्यक्तियों की नाक पर तिल होता है ऐसे व्यक्ति बेहद ही अनुशासित और सौभाग्याशाली होते हैं।
– माथे पर तिल होना इस बात का सूचक है कि ऐसे व्यक्ति शुरुआत में खूब संघर्ष करेंगे लेकिन इनका बाद का समय इन्हें धनवान बनायेगा।
– नाक के नीचे तिल का होना इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति के बहुत चाहने वाले होंगे। लेकिन इनका लगाव ज्यादा किसी के साथ नहीं होगा।
– होंठों पर तिल का होना व्यक्ति के प्रेमी स्वभाव के बारे में बताता है। ऐसे लोगों को प्यार जल्दी होता है।
– पेट पर तिल होना व्यक्ति के धनवान होने का सूचक होता है लेकिन ऐसे लोगों का स्वास्थ्य अकसर खराब रहता है।
– भौहों यानी आइब्रो पर तिल का होना अत्याधिक यात्रा करने का सूचक होता है। दाहिनी आइब्रो पर तिल का होना सुखी जीवन का सूचक तो बायीं तरफ तिल का होना दांपत्य जीवन में परेशानी आने का सूचक होता है।
– आंख की पलकों पर तिल का होना व्यक्ति के इमोशनल स्वभाव के बारे में बताता है।
– जिन व्यक्तियों की हथेली का तिल मुठ्ठी में बंद हो जाए तो ऐसे व्यक्ति काफी भाग्यशाली होते हैं।
– कमर पर तिल का होना अच्छा नहीं माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति जिंदगी भर परेशान रहते हैं।
– पैरों पर तिल का होना भटकाव होने का सूचक होता है। ऐसे व्यक्तियों को घूमना फिरना काफी पसंद आता है।
– जिन लोगों के गले पर तिल होता है ऐसे व्यक्ति आराम करने के काफी शौकिन होते हैं। गले पर सामने की ओर तिल हो तो जातक काफी मिलनसार होता है। गले के पिछले भाग पर तिल होने पर जातक काफी मेहनती स्वभाव का होता है।
– गाल पर लाल तिल का होना काफी शुभ माना गया है। तो वहीं बाएं गाल पर काला तिल व्यक्ति को निर्धन तो दाएं गाल का तिल धनवान बनाता है।
