Mole on Sole of Foot Meaning: ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में जाना जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंग और तिलों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में अशुभ और शुभ दोनों प्रकार के तिलों का वर्णन है। तिल किस स्थान पर मौजूद है इसके अनुसार ही फलित किया गया है।
आज हम आपको पैर के तलबे पर तिल के बारे में बताने जा रहे हैं। अक्सर लोग ऐसा मान लेते हैं कि पैरों के तलवे पर तिल होने का मतलब ज्यादा यात्राएं होना है लेकिन यह सच नहीं है। तलवे के अलग-अलग हिस्से पर तिल होने का अर्थ भी अलग होता है।
लवे के ऊपरी हिस्से पर तिल:
माना जाता है कि तलवे के ऊपरी हिस्से यानी पंजे के निचले हिस्से पर तिल होने से व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को कभी धन का अभाव नहीं होता है। यह लोग महंगी- महंगी चीजों को खरीदने के शौकीन होते हैं। ये अपने शौक पूरा करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं।
तलवे के बीच में तिल:
जिन लोगों के तलवे के बीच में तिल होता है वो बहुत समझदार होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों को उनके संबंधी बहुत अधिक पसंद नहीं करते हैं लेकिन दोस्तों के दिलों में इनकी खास जगह होती है। यह लोग ज्यादा दोस्त बनाना पसंद नहीं करते हैं। इन लोगों की एक खासियत यह भी होती हैं कि यह हर काम को ईमानदारी से करते हैं। इनको पीसफुल लाइफ पसंद होती है। यह लड़ाई- झगड़ों से बहुत दूर रहते हैं। (यह भी पढ़ें)- Vastu Tips: शनि देव और भगवान शिव को प्रिय है ये पौधा, घर में लगाने से आ सकती है सुख- समृद्धि
तलवे के निचले हिस्से पर तिल:
तलवे के निचले हिस्से यानी एड़ी पर तिल होने से व्यक्ति सकारात्मकता से भरा हुआ होता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में यात्राओं के योग बहुत अधिक होते हैं। इनकी सोच दुनियादारी से परे होती है। ये लोग हमेशा अपनी जन्मभूमि से दूर रहते हैं। ये बिजनेस से भी खूब पैसा कमाते हैं। इनका बिजनेस विदेश से जुड़ा होता है।
तलवे के किनारों पर तिल:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार तलवे के किनारों यानी पैर के साइड में तिल होने से व्यक्ति बहुत कलात्मक माना जाता है। ऐसे लोगों को बहुत छोटी उम्र में सफलता हासिल हो जाती है। ये लोग गुस्सैल भी होते हैं। साथ ही ये स्पष्टवादी भी होते हैं। ये लोग स्वादिष्ट भोजन खाने के भी शौकीन होते हैं। (यह भी पढ़ें)- Shaniwar Ke Upay: कर्मफल दाता शनि देव का चाहिए आशीर्वाद तो शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, सभी कष्ट होंगे दूर